Advertisement

Ghosi By Election Result: सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह आगे, पूर्व मंत्री दारा सिंह को पछाड़ा

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीच पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक सामने आए रुझानों में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी ने भाजपा के कैंडिडेट दारा सिंह चौहान को पछाड़ दिया है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह के बीच है।

Advertisement

घोसी उपचुनाव में चौथे राउंड की गिनती में सपा प्रत्याशी सुधाकर आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अबतक 14286 वोट जबकि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को अबतक 10219 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 4067 वोट से आगे हैं।

बीजेपी नहीं दारा सिंह के लिए ज्यादा अहम उपचुनाव

दरअसल दारा सिंह 2022 से पहले यूपी की योगी सरकार में मंत्री थे। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने सपा से हाथ मिला लिया लेकिन उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया क्योंकि दोबारा मंत्री बनने के सपने सजाए बैठे दारा सिंह को विपक्ष में ही बैठना पड़ा।

इसके बाद उन्होंने सपा छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। ऐसे में अगर वो मंत्री बनने की तमन्ना पाल रहे हैं और बीजेपी की उपचुनाव में फेल हो जाती है तो दारा सिंह विधायकी भी खो बैठेंगे।

ये भी पढ़ें: Ghosi By Election Result: किस सिर सजेगा घोसी उपचुनाव का ताज, फैसला होगा आज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *