Advertisement

Agra: इंसानियत शर्मसार! महिला को निर्वस्त्र कर 13 लोगों ने की मारपीट

Share
Advertisement

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, छेड़खानी का विरोध करने पर एक 30 वर्षीय महिला को पुरुषों के एक समूह ने कथित तौर पर पीटा और निर्वस्त्र कर दिया। प्राथमिकी के अनुसार, महिला ने पिछले सप्ताह दो पुरुषों द्वारा छेड़खानी का विरोध किया था।

Advertisement

बाद में, दोनों ने 11 अन्य लोगों के साथ लाठियों से लैस होकर उसके घर में घुसकर उसे निर्वस्त्र कर दिया, जबकि उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई।

महिला ने कहा कि आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। आपको बता दें कि ताजगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

इस बीच सभी 13 आरोपियों के खिलाफ दंगा समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ने में सक्षम नहीं हो पाई है।

इस पर SHO राज कुमार का आधिकारिक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “आरोपी व्यक्ति फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *