Advertisement

Weather: इन जगहों का तापमान अभी भी 33 डिग्री, ठण्ड आने में है समय

Share
Advertisement

हाल ही में उत्तर प्रदेश में मौसम ने कुछ बदलाव करना शुरू कर दिया है। लेकिन, लोगों को दिन में धूप से अभी राहत नहीं मिली है। लोग हर दिन सुबह, शाम और रात में ठंड महसूस करेंगे। मौसम पूरी तरह बदलने में कुछ समय लगेगा। यानी, अभी तक कड़ाके की ठंड नहीं आई है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर माह में मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम संभवतः इसी तरह रहेगा। अधिकतम तापमान स्थिर बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकेगी।

Advertisement

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को अधिकतम जिलों के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी। लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, फतेहपुर, बांदा, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहपुर में अधिकतम 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुमान है। न्यूनतम 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। तापमान कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बाराबंकी, हरदोई, इटावा, लखीमपुर खीरी और बहराइच में 31 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

दिवाली से पहले ही बढ़ा प्रदूषण

बता दें, प्रदेश की हवा में प्रदूषण की मात्रा दिवाली, देश के सबसे बड़े त्यौहार से पहले ही बढ़ रही है। मौसम में स्थिरता से हवा की गुणवत्ता में निरंतर गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली एनसीआर और चमड़ा फैक्ट्रियों वाले शहर कानपुर में हवा का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है। दिल्ली एनसीआर के सीमावर्ती जिलों की हवा की गुणवत्ता एक्यूआई (AQI) 263 है। इसे पर्पल रेंज में रखते हुए बहुत बुरा क्राइटेरिया होता है।

ये भी पढ़ें- शिवपाल सिंह यादव: सपा ही हरा सकती है BJP को, UP में कांग्रेस का कोई स्थान नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *