Advertisement

शिवपाल सिंह यादव: सपा ही हरा सकती है BJP को, UP में कांग्रेस का कोई स्थान नहीं

Share
Advertisement

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच के संबंध बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के संबंधों में खटास आना शुरू हो गया है, जो एनडीए के खिलाफ खड़े हुए नवगठित इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दल हैं। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर शुरू हुई रार अब बढ़कर उत्तर प्रदेश में ताकत दिखाने के मुद्दे तक आ पहुंची है। गुरुवार देर शाम इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में उसके वजूद को चुनौती दी।

Advertisement

सपा और कांग्रेस का संबंध हुआ खराब

समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इटावा के इस्लामिया इंटर कॉलेज में एक समारोह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पष्ट रूप से कहा की उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई स्थान नहीं है। उत्तर प्रदेश में केवल समाजवादी पार्टी ही भारतीय जनता पार्टी को हराने में सक्षम है। समाजवादी पार्टी को बड़ा दिल करके कांग्रेस पार्टी से गठबंधन का रास्ता बना कर रखना चाहिए। शिवपाल सिंह यादव के बयान से साफ पता चलता है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक टकराव है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा की क्योंकि Congress गठबंधन की सबसे बड़ी और राष्ट्रीय पार्टी है, इसलिए कोंग्रेस को इसे बनाए रखना चाहिए। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है।

वोंटिलेटर पर है स्वास्थ सेवाएं

यादव ने कहा कि आजम खान को जान का खतरा है और उनके पूरे परिवार पर झूठे मुकदमे लगाए गए। उनका कहना था की देश भर में हो रहे पांच राज्यों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भारी हार मिलेगी और यहीं से केंद्रीय सरकार की विदाई की तैयारी होगी। उनका कहना था कि सरकार स्वास्थ्य सेवा को अच्छा बताती है। लेकिन वास्तव में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं। यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया गया है, जो हमने कई बार उठाया है। स्वास्थ सेवाएं वेंटिलेटर पर आ गई हैं।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल का ED को दो टूक जवाब: ‘आपका नोटिस ग़ैर क़ानूनी और ओछी राजनीति से प्रेरित है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *