Advertisement

Uttar Pradesh: योगी सरकार ने रातों रात किया इन 8 आईपीएस अफसरों का तबादला

Share
Advertisement

उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार प्रशासन को लेकर सख्त नज़र आ रही है। इसलिए ही यूपी में पुलिस महकमे से जुड़े उच्च अधिकारीयों का ट्रांसफर किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर उत्तर-प्रदेश में 8 आईपीएस अधिकारीयों के तबादले किए गए हैं। शासन ने देर रात 8 अधिकारीयों का तबादला किया। इसमें लखनऊ के ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया भी शामिल हैं।

Advertisement

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

आईजी रेंज मेरठ में तैनात प्रवीण कुमार को आईजी रेंज अयोध्या, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी पीयूष मोर्डिया एडीजी जोन लखनऊ, आईजी रेंज अलीगढ़ से दीपक कुमार को आईजी रेंज आगरा, आईजी आगरा रेंज नचिकेता झा को आइजी रेंज मेरठ, अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त, सुरेश राव ए कुलकर्णी को उप महानिरीक्षक अलीगढ़, अमरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन, आईजी रेंज देवीपाटन मंडल में तैनात उपेंद्र अग्रवाल को ज्वाइंट सीपी कानून व्यवस्था लखनऊ में तैनाती दी गई है।

पीयूष मोर्डिया एडीजी जोन लखनऊ में तैनात

शासन ने जिन अधिकारीयों का तबादला किया है, उनमें पीयूष मोर्डिया भी शामिल हैं। पीयूष मोर्डिया लखनऊ कमिश्नरेट में करीब 2 साल से ज्यादा समय तक ज्वाइंट सीपी कानून व्यव्सथा के पद पर तैनात रहे थे। पीयूष मोर्डिया को अब एडीजी जोन लखनऊ में तैनाती दी गई है।

ये भी पढ़ें:  पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट रेल कम रोड ब्रिज पर पहली बार दौड़ी रेल इंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *