Advertisement

Uttar Pradesh: हीटवेव की चपेट में उत्तर प्रदेश कल से बदलेगा मौसम

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो पारा लगभग 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में पिछले 2 दिनों से गर्म हवाएं चल रही हैं। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है।

Advertisement

वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। जिसके कारण प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। अप्रैल व मई माह में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही कुछ जगहों पर बारिश होने तथा ओलावृष्टि होने से मौसम सुहावना बना। तो वहीं मई माह के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी का दौर शुरू हो चुका है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार से उत्तर प्रदेश में मौसम में एक बार फिर से बदलाव होगा उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगे उत्तर प्रदेश वासियों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हीटवेव कंडीशन जारी रहेगी।

शनिवार को उत्तर प्रदेश का झांसी सबसे अधिक गर्म जिला रहा जहां पर अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसके अलावा प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.8 , आगरा में 43, उरई तथा हमीरपुर में 42, बस्ती में 41, वाराणसी में 43, लखीमपुर खीरी में 42, कानपुर देहात में 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ
राजधानी लखनऊ में शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहे तेज धूप निकली अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है।

 मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेंगे तेज धूप खिलेगी अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 कानपुर नगर
 कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है ।

गोरखपुर
 गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

 वाराणसी
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

प्रयागराज
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है ।

मेरठ
 मेरठ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया यूपी सामान्य है।

 आगरा
आगरा में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि रविवार को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में हीटवेव कंडीशन जारी रहेगी सोमवार से मौसम में कुछ परिवर्तन होगा कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है कुछ इलाकों में सीट वेव कंडीशन जारी रहेगी।

(रिपोर्ट – अवधेश सिंह)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *