Advertisement

Uttar Pradesh News : दिल्ली घटना को लेकर काँग्रेस ने अलीगढ़ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,दोषी पुलिसकर्मी पर की कार्रवाई की मांग

Uttar Pradesh News :

Uttar Pradesh News :

Share
Advertisement

Uttar Pradesh News :  दिल्ली में पुलिस अधिकारी द्वारा नमाज पढ़ रहे मुसलमानो को लात मारने की घटना को काँग्रेस ने दिया नया मोड़। अलीगढ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। कांग्रेस नेता यूनुस आगा ने की आरोपी पुलिस अधिकारी की गिरफ़्तारी की मांग।

Advertisement

Uttar Pradesh News :  देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग

देश की राजधानी दिल्ली के इंद्रलोकपुरी इलाके में सड़क पर नमाज पढ़ रहे मुसलमानो को लात मारने की घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हो रहा है। जिसको लेकर आज भारी तादात में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लोग इकट्ठा होकर,अलीगढ जिलाधिकारी के कार्यालय जा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने तथा आरोपी पुलिसकर्मी के निष्कासन की मांग की। इस संबंध में उन्होंने अलीगढ़ नगर जिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट को एक ज्ञापन सौंपा।

Uttar Pradesh News :  जम कर किया विरोध प्रदर्शन

इस दौरान काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन किया। काँग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि,इस घटना से मुस्लिम समाज बहुत आहत है और देश की आत्मा को चोट पहुंची है। ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस नेता यूनुस आगा ने कहा कि,“जुम्मे की नमाज में एक पुलिस अधिकारी द्वारा एक नमाजी को सजदा की अवस्था मे जिस प्रकार से लात मारा गया,उसको लेकर देश के मुस्लिम समाज से लेकर सेकुलर देश पर यकीन करने वाले लोग बड़े आहत हैं।किसी को भी पूजा से कैसे रोका जा सकता है? उस पुलिस अधिकारी ने नमाज की अवस्था में लात मार कर,देश की आत्मा को चोट पहुंचाई है। ये देश के मुसलमान की तौहीन है।”

Uttar Pradesh News : आजीवन जेल की हुई मांग

यूनुस आगा ने उस पुलिस अधिकारी के तत्काल निष्कासन की मांग करते हुए आगे कहा कि,“यह देश सभी धर्मों का है। यहाँ करीब-करीब 90% लोग धार्मिक हैं और सड़कों पर अपना कार्यक्रम करते हैं।उसके बावजूद उनको नहीं रोका जाता। तो एक नमाजी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार क्यों?ऐसा लगता है कि,कहीं ना कहीं उस पुलिस अधिकारी के पीछे सफेद पोश लोग हैं।जिन्होंने यह काम करवाया है। उस दोषी पुलिसकर्मी का निष्कासन हो,उसकी गिरफ्तारी हो,उसके खिलाफ देशद्रोही का मुकदमा चले और उसको तत्काल गिरफ्तार कर आजीवन जेल में डाला जाए।”

यह भी पढ़ें:  https://hindikhabar.com/national/lok-sabha-election-2024-mamata-banerjee-distanced-herself-from-congress-in-bengal-increasing-problems-for-indi-alliance/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *