Advertisement

Uttar Pradesh: भाजपा नेता के पेट्रोल पंप कर्मियों ने एंटी करप्शन विभाग के इंस्पेक्टर की करी पिटाई, 4 लोग गिरफ्तार

Share
Advertisement

Aligarh: अलीगढ़ में गाड़ी खड़ी करने को लेकर भाजपा नेता के पेट्रोल पंप कर्मियों ने एंटी करप्शन पुलिस थाना के प्रभारी को जमकर पीटा। एंटी करप्शन थाना प्रभारी को इतना पीटा कि वह खून से लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि महज गाड़ी खड़ी करने को लेकर भाजपा नेता के पेट्रोल पंप कर्मियों ने पिटाई कर दी।

Advertisement

बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह किसी से मिलने के लिए तस्वीर महल चौराहा पहुंचे थे। यही तस्वीर महल चौराहे के पास भाजपा नेता कुशल पाल सिंह का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप के करीब ही देवेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी खड़ी कर मिलने के लिए आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगे। इसी दौरान भाजपा नेता के पेट्रोल पंप कर्मियों ने आकर उनसे गाड़ी हटाने के लिए कहा। हालांकि देवेंद्र सिंह ने बताया कि तभी पेट्रोल पंप मालिक भाजपा नेता और 2 लोग आ गए और बिना कुछ कहे मारपीट करने लगे। देवेंद्र सिंह ने बताया कि करीब चार-पांच लोगों ने उन पर हमला कर दिया और सड़क पर ही सरेआम मारपीट कर दी। उन्होंने बताया कि सिर्फ गाड़ी खड़ी करने को लेकर ही विवाद शुरू कर दिया।

कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी सिटी , अलीगढ़

घटना को लेकर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि थाना सिविल लाइन के तस्वीर महल स्थित पेट्रोल पंप पर एक पुलिसकर्मी से पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा मारपीट किया गया। जिसमें एंटी करप्शन विभाग के पुलिसकर्मी को चोट पहुंची है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल ले जाया गया। वही पेट्रोल पंप पर कार्य चार व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर तहरीर लिख ली गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी को लेकर देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना सिविल लाइन का घेराव किया। घटना में भाजपा नेता कुशल पाल सिंह के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर थाने पर पहुंचे भाजपा नेता समर्थकों ने हंगामा किया। भाजपा नेता के समर्थन में एसपी सिटी और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा नेता का समर्थको ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन होश में आओ, कुलदीप सिंह गुनावत मुर्दाबाद, भारत माता की जय आदि नारे लगाए, बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए लोगो मे भाजपा नेता कुशल पाल सिंह का पुत्र भी है। जिसे छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वही पुलिस अपने फैसले पर अटल है, और आरोपी ठाकुर कुशल पाल सिंह व उनके बेटे के पक्ष में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता थाना में जमे हुए हैं और रिहाई की मांग कर रहे हैं, उधर, देवेंद्र सिंह थाना प्रभारी एंटी करप्शन का इलाज मेडिकल में जारी है। थाना सिविल लाइन पर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई है।

ये भी पढ़ें: हाथरस कांड में कोर्ट से बरी तीन आरोपी जिला कारागार से हुए रिहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *