Advertisement

UP: आरिफ के घर से लाया गया सारस हुआ लापता, अखिलेश ने बोला हमला

Share
Advertisement

बहुचर्चित पक्षी सारस को बुधवार (22 मार्च) को आरिफ के घर से वन विभाग की टीम ले गई थी और समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित करने के लिए भेज दिया। लेकिन अब यह खबर सामने आ रही है कि सारस पक्षी विहार से लापता हो गया है। बुधवार शाम के बाद सारस पक्षी विहार में नहीं देखा गया है। वन विभाग के अधिकारीयों के मुताबिक शाम 4 बजे के बाद से उसे वहां नहीं देखा गया है। वन विभाग की तरफ से कहा गया है कि सारस की तलाश के लिए वन कर्मचारियों को लगाया गया है।

Advertisement

अखिलेश ने किया ट्वीट

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अखबार में छपी खबर को ट्विटर पर शेयर किया है। अखिलेश ने इसको लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, ‘उप्र वन-विभाग द्वारा अमेठी से ज़बरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया ‘बहुचर्चित सारस’ अब लापता है। उप्र के राज्य-पक्षी के प्रति ऐसी सरकारी लापरवाही एक गंभीर विषय है। भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजें, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे।’

बुधवार को किया गया था अलग

वन विभाग की टीम ने बुधवार को सारस पक्षी को समसपुर पक्षी विहार में शिफ्ट कर दिया। राज्य पक्षी सारस के साथ दोस्ती की वजह से अमेठी के आरिफ चर्चा में आए थे और बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनकी इस दोस्ती की मिसाल की तारीफ की थी। बुधवार को अमेठी में वन विभाग की टीम ने सारस को समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित करने के लिए भेज दिया। एक महीने पहले सारस और आरिफ की दोस्ती सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में आई थी।

इसको लेकर अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘वन विभाग की टीम उप्र के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करनेवाले से दूर ले गयी, देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलानेवालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।’ अखिलेश ने यह भी कहा, ‘ “मेरे मिलने के बाद BJP वालों ने सारस को छीन लिया।

सारस का संरक्षण केंद्र इटावा में बन रहा था। वो भी BJP वाले छीन ले गए। पर्यावरण के लिए बीजेपी वाले कुछ नहीं करेंगे। ये लोग सारस को कैद कर रहे हैं। जो मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोलते हो, उनसे क्या उम्मीद करें कि सारस को खुला छोड़ देंगे।”

मिसाल बनी सारस और आरीफ की दोस्ती

जामो ब्लाक के जोधनपुर मडंका गांव के रहने वाले आरिफ के साथ उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस दोस्त बनकर रहता था और करीब एक माह पूर्व सारस और आरिफ की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए चर्चा में आई थी जिसके बाद खुद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरिफ के घर पहुंचकर उनके दोस्ती की मिसाल को सराहा था और आरिफ की तारीफ की थी। सारस के जाने के बाद सारस के दोस्त आरिफ काफी दुखी हैं और वह अपनी सुध बुध खो बैठे हैं। वहीं उनके परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: UP: आखिरकार टूट हीं गई आरिफ और सारस की दोस्ती, ये है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें