Advertisement

UP News: कानपुर पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कहा हिंदू राष्ट्र के लिए एक होना होगा

Share
Advertisement

UP News: प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार, 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद पहुंचे। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में उनके चाहने वाले पहुंचे। कानपुर पहुंचने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीबाला जी सेवा समिति के संस्थापक सुनील शुक्ला के आवास पहुंचे। उनके आगमन पर शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

Advertisement

UP News: क्यों बदले मजहब ?

कानपुर आगमन पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब दूसरे ब्लड ग्रुप का ब्लड अंदर नहीं जा सकता तो हम दूसरे मजहब की ओर क्यों तांके। उन्होंने कहा जब वो नहीं बदल सकता तो हमको मजहब क्यों बदलना। इसलिए हम हिंदूवादी हैं। इसके अलावे उन्होंने कानपुर के लोगों को बागेश्वर धाम आने का न्यौता भी दिया है। बता दें कि 1 मार्च से 8 मार्च तक बागेश्वर धाम में यज्ञ का आयोजन किया गया है। साथ ही धाम पर 151 कन्याओं का विवाह है।

समाजसेवी के घर पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

कानपुर के अशोक नगर में समाजसेवी सुनील शुक्ला के घर पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आदे कहा कि हम सब हिंदू एक हो चाहे पंत अनेक हों। इसके अलावे उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनने को लेकर कहा कि यह तभी संभव है जब सब हिंदू एक होंगे।

ये भी पढ़ें- UP Crime: अब्बास अंसारी को इलाहाबाद HC से झटका, नहीं मिली जमानत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *