Advertisement

UP News: होटल की महिला कर्मचारी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जबरन पिलाई शराब

Share
Advertisement

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित तासगंज (Tasganj) से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें कि महिला एक होटल में कर्मचारी थी। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पहले पीड़िता को शराब पिलाई। जिसके बाद दरिंदों ने उसके साथ मार-पीट की और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती के शोर मचाने पर आस-पास के लोग इक्ट्टठा हो गए। लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

Advertisement

क्या है पूरा मामला

यह घटना आगरा के फेस-दो में शनिवार(11 नवंबर) की रात होटल होमस्टे में घटित हुई। जहां एक होटल से महिला के चीखने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें महिला रोती-बिलखती बदहवास हालत में मिली। महिला ने पुलिस को बताया कि चार-पांच युवकों ने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया।  

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बलात्कार और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि होटल रवि नाम का एक युवक चलाता है।

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: अज्ञात कारणों से युवक ने की आत्महत्या, कमरे का मंजर देख चीख उठी पत्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *