Advertisement

UP: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरियाणा तक होती थी सप्लाई

Share
Advertisement

अलीगढ़ में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना थाना सासनी गेट इलाके के पला साहिबाबाद की है। दरअसल, आरोपी नरेंद्र शर्मा वेल्डिंग का काम करता है और इसी की आड़ में अवैध तमंचा भी बनाता है।

Advertisement

नरेंद्र शर्मा अवैध तमंचे बनाकर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। वहीं हरियाणा में गुड़गांव पुलिस ने रवि नाम के युवक को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। रवि ने अलीगढ़ के पला साहिबाबाद में अवैध तमंचा निर्माण की फैक्ट्री का पता बताया।

जिसके बाद हरियाणा पुलिस की सूचना पर अलीगढ़ पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया। वही, मौके से भारी मात्रा में अवैध निर्मित, अर्ध निर्मित तमंचे और तमंचे बनाने की सामग्री बरामद की है।

रिपोर्ट: संदीप शर्मा

ये भी पढ़ें:UP: 12वीं में टॉप कर किया जिले का नाम रौशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *