Advertisement

UP: हर्ष फायरिंग करने पर टोका, तो मार दी गोली, पढ़ें पूरा मामला 

Share
Advertisement

पूरा मामला फरीदपुर थाना क्षेत्र के लाइनपार मौर्य बस्ती का है। जहां पीड़ित 17 मई को अपने रिश्तेदारी में दावत खाने गया था। वहां मौजूद दबंग लगातार हर्ष फायरिंग कर रहा था। पीड़ित द्वारा टोकने पर दबंग ने लाइसेंसी बंदूक से पीड़ित के ऊपर दे दनादन गोली चला दी।

Advertisement

पीड़ित बुरी तरह से जख्मी हो गया पीड़ित ने दबंग के खिलाफ फरीदपुर थाने में एफ आई आर करवाई। वहीं दूसरी ओर एक महीना बीतने के बाद भी फरीदपुर पुलिस द्वारा दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। दबंग आज भी खुलेआम घूम रहे हैं और फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। वहीं फरीदपुर पुलिस दबंगों का पूरा साथ दे रही है। जिससे दबंगों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित करणी सेना का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। जिसे लेकर करणी सेना में रोष व्याप्त है। करणी सेना के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह का कहना है अगर फरीदपुर पुलिस 2 दिन के अंदर कार्यवाही नहीं करती है, तो करणी सेना द्वारा फरीदपुर थाने का घेराव किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:UP: श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले में 15 केसों की पत्रावली पहुंची हाईकोर्ट, अब होगा ट्रायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *