Advertisement

Twin Tower Blast: Supertech के ट्विन टावर गिराने पर फिर संशय, जानिए क्यों

Share

Supertech Twin Tower : टावर को गिराने की तैयारियां करीब 6 महीने से चल रही हैं। अब 21 अगस्त को ट्विन टावर को गिराने की तारीख तय की थी।

Supertech
Share
Advertisement

नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड (Supertech Emerald) कोर्ट ट्विन टावर में मंगलवार से विस्फोटक (Supertech Twin Tower Blast) लगाने का काम शुरू होने पर संशय गहरा गया है। 2 अगस्त से बिल्डिंग में विस्फोटक लगाने का काम होना था लेकिन नोएडा पुलिस की तरफ से जरूरी एनओसी नहीं मिलने की वजह से अभी तक विस्फोटक ट्विन टावर नहीं पहुंच सका है।

Advertisement

सेक्टर-93ए सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट में बने ट्विन टावर को ध्वस्त करने के लिए लगने वाले विस्फोटक लगाने को सोमवार देर शाम तक पुलिस से एनओसी नहीं मिल पाई। आज सुबह एनओसी मिलने की संभावना थी लेकिन नहीं मिली तो विस्फोटक लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया।

3700 किलो विस्फोटक भरा जाऐगा

2 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक दोनों टावर में विस्फोटक लगाने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए बकायदा दोनों टावर के अलग-अलग फ्लोर के पिलर में लगभग 10 हजार सुराख किये गये थे। 20 अगस्त तक इन सभी सुराखों में 3700 किलो विस्फोटक भरा जाना है। इसके बाद 21 अगस्त को ट्विन टावर को गिराने की तारीख तय की थी।

6 महीने से चल रही Supertech ट्विन टावर गिराने की तैयारियां

बता दें कि इस टावर को गिराने की तैयारियां करीब 6 महीने से चल रही हैं।इसे गिराने के लिए 10 विदेशी इंजीनियर साइट पर बुलाए जाएंगे। टावर में विस्फोटक लगाने के दौरान सिर्फ टेक्नीशियन को ही अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी। किसी अन्य व्यक्ति को जाने नहीं दिया जाएगा। दोनों टावर को गिराने के दिन सुपरटेक और एटीएस सोसायटी पूरी तरह से खाली कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/big-news/the-date-and-time-of-demolition-of-supertech-twins-towers-has-been-fixed-noida-authority-has-approved/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *