Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: इस दल के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सपा अध्यक्ष, पढ़ें पूरी ख़बर

सपा प्रमुख अखिलेश यादव राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेंगे।

Share
Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिएव सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। और पार्टियों की गठबंधन होनी भी शुरू हो गई हैं। आपकों बात दें, इसी बीच उत्तर प्रदेश में भी हलचल तेज हो गई है। अब ख़बर है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में बताया की किस दल के साथ वह चुनाव लड़ने जा रहें है।

Advertisement

इस दल के साथ चुनाव लड़ेंगे सपा के अध्यक्ष

बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेंगे। जिसकी पूष्टी उन्होंने ट्वीट करके किया है। बता दें, कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, “राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई। और जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं।

ट्वीट कर दी जानकारी

बता दें कि दोनों दल इंडिया गठबंधन में शामिल हैं। हालांकि कुछ समय पहले तक यह चर्चा थी कि जयंत चौधरी और उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकती है। लेकिन अखिलेश यादव के इस ट्वीट ने उन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

2022 में लोकदल और सपा की राहें अलग होने की लगी थी आसार

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भी दोनों दल एक साथ चुनाव लड़े थे। लेकिन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। वहीं विधानसभा चुनावों के बाद भी कई ऐसे मौके आए थे कि जब यह लगा था कि लोकदल और सपा की राहें अलग हो सकती हैं। दरअसल, सुभासपा के सपा से गठबंधन तोड़ने के बाद भी ऐसे ही कयास लगाए गए थे।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/politics/bihar-politics-and-rift-between-nitish-and-lalu-over-the-seat-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *