Advertisement

Ram Mandir Golden Gate: राम मंदिर के गर्भगृह से सामने आईं अद्भुत तस्वीरें

Ram Mandir Golden Gate
Share
Advertisement

Ram Mandir Golden Gate: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब सिर्फ 7 दिन का समय बचें है. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। वहीं, राम मंदिर के गर्भगृह का स्वर्णद्वार बनकर पूरी तरह तैयार है।

Advertisement

राम मंदिर के गर्भगृह के स्वर्ण दरवाजें की तस्वीर आई है जिसमें, गर्भगृह में स्वर्ण दरवाजें लग चुके हैं। सामने आई तस्वीरों में मंदिर परिसर में प्रकाश है। इससे मंदिर का शानदार नजारा नजर आ रहा है।

माना जाता है कि इस दरवाजे का मूल्य करोड़ों रुपये है। यह भी कहा जा रहा है कि ऐसे लगभग 14 सोने के दरवाजे बनाए जाएंगे। राम लला के गर्भगृह में लगाए गए सोने के दरवाजे पर सुंदर चित्रण है।

मालूम हो कि महाराष्ट्र के सागौन से बनाए गए राम मंदिर के चौबीस सुंदर घुमावदार दरवाजे स्वर्ण (सोना) से ढके हुए हैं। ये सोने के दरवाजे हैदराबाद की एक कंपनी के कारीगरों ने बनाए हैं।

देवी चित्रों को दरवाजों पर वैभव का प्रतीक हाथी, सुंदर विष्णु कमल और स्वागत की प्रणाम मुद्रा में चित्र बनाया गया है। सोने का दरवाजा आठ फीट चौड़ा और बारह फीट ऊंचा है।

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। गर्भघर में एक ही दरवाजा होगा। भगवान विष्णु की शयन मुद्रा का चित्र इसके चौखट पर है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजें लगेंगे। इनमें से कुल 42 में 100 kg सोने की परत चढ़ाई जाएगी।

22 जनवरी को प्रतिष्ठा समारोह होगा, जिसमें लगभग 100 स्थानों पर पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक नृत्य होंगे। इस दिन बहुत से लोग आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े: Ayodhya Ram Mandir: राम लला के कपड़े है बेहद खूबसूरत, इस रंग की होगे वस्त्र

Follow Us On:- https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *