Advertisement

Noida Metro: सेक्टर 122-नॉलेज पार्क लाइन, नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ेगा

Noida Metro

Share
Advertisement

Noida Metro: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच जल्द ही एक सीधा मेट्रो लिंक बनेगा। नोएडा मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन ने संशोधित डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी है। इसे कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा। NMRC ने टेंडर जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि अभी तक, नोएडा मेट्रो सेक्टर 51 पर समाप्त होती है। सरकार नोएडा सेक्टर 51 टोल नॉलेज पार्क -5 से नोएडा सेक्टर 122 के माध्यम से मेट्रो का विस्तार करने की योजना बना रही है। ये लिंक ग्रेटर नोएडा वेस्ट से भी जुड़ा होगा।

Advertisement

Noida Metro के इस कदम के बाद, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विभिन्न सोसायटियों में 2.5 लाख से अधिक लोग रहते हैं। इस क्षेत्र में 30 से अधिक गांव भी हैं। ये क्षेत्र यातायात के लिए सबसे बड़ी बाधा है। पीक आवर्स में, दिल्ली से ग्रेटर नोएडा के बीच लोग लंबे ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं। मेट्रो लिंक बन जाने से इन लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी।

इस दौरान अप्रैल तक परथला और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच सिग्नेचर ब्रिज का काम भी पूरा हो जाएगा। इससे ट्रैफिक से काफी राहत मिलेगी। रिपोर्टों के अनुसार, परियोजना को मंजूरी मिलने इसे पूरा होने में 3 साल का समय लगने की संभावना है। बाद में इस मेट्रो लाइन को नॉलेज पार्क से बोडाकी तक बढ़ाया जाएगा।

आपको बता दें कि परियोजना की लंबाई 14.958 km होगी। पहले फेज में 5 स्टेशन बनाए जाएंगे। दूसरे फेज में 4 और स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके बाद इस रूच पर कुल 9 स्टेशन तैयार हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: कार्ड रिचार्ज के लिए DMRC Metro और एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने की पार्टनरशिप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *