Advertisement

मंत्री रघुराज सिंह का बड़ा बयान, कहा – ‘4 लाख मस्जिदों को मुक्त कराकर…’

Share
Advertisement

ज्ञानवापी मामले के बाद अब कई हिंदू संगठन अन्य मस्जिदों पर भी कार्रवाई करने की मांग उठा रहे हैं। योगी सरकार के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने भी कहा है कि देश भर की 400000 मस्जिदों को जिन पर मुगल आक्रांताऔ ने अतिक्रमण किया और मस्जिद बना दी गई उनको हिंदू समाज को वापस कर दिया जाए। 

Advertisement

राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि देखिए ज्ञानवापी पर कोई कार्यवाही नहीं है। हिंदू भावनाओं का सम्मान करना चाहिए क्योंकि डेढ़ सौ करोड़ में से 120 करोड़ हिंदू है। इसलिए औरगंजेब ने 400000 मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनवाई थी। मैं तो कहूंगा कि पूरे देश के 400000 मंदिरों को तत्काल प्रभाव से हमको हिंदू मंदिर बना देना चाहिए। हिंदुओं की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। क्योंकि यह सपा बसपा कांग्रेस चोर के भाई लुटेरे वाले लोग हैं। इनकी सोच उनकी भावना है कि मुस्लिम पस्त लोग हैं मुस्लिम वोट हमको मिल जाए। यह इसी पर काम करते है।  हिंदू विरोधी मानसिकता के लोग हैं। उनके सपने साकार नहीं होंगे और ना सपने साकार होने देंगे। इसलिए वहां सबसे पहले भगवान शिव ने पार्वती को संदेश दिया था।

उन्होंने कहा कि सृष्टि की रचना जब करने का प्रारंभ किया था उन्होंने विश्व की प्राचीनतम नगरी काशी विश्वनाथ है और वहीं से उन्होंने संदेश दिया था मां पार्वती को कि हे पार्वती आज से मैं सृष्टि की रचना करने जा रहा हूं। सृष्टि की रचना वहीं से हुई है। इसीलिए मस्जिद का क्या लेना देना वहां से,  हमारे आराध्य देव का स्थान है और आराध्य देव का स्थान तत्काल खाली करना चाहिए और 400000 मंदिर जो पूरे देश भर में है मुसलमानों ने कब्जा कर रखा है मस्जिद बना रखी है उनको तत्काल प्रभाव से मुक्त करा कर हिंदुओं को सौंप देना चाहिए। इनकी हैसियत नहीं है कि ऐसे मंदिर बना लें।

राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि आप देख लीजिए कि ताजमहल भी तेजो महल था उसको ताजमहल कर दिया। तो सब जगह इन्होंने जो मुगल आक्रांता थे वह आए और उन्होंने यह सब स्थापित किये। अब हमारी लोकशाही में लोकतंत्र है और लोकतंत्र के माध्यम से कोर्ट के माध्यम से यह सारे मंदिर हमको मिलने चाहिए। देश में दूसरे पक्ष का काम है शांति स्थापित रखनी चाहिए। अन्यथा ठीक नहीं होगा। 120 करोड़ हिंदू हैं और वह केवल 25 करोड़ हैं।  ठीक नहीं रहेगा। और जैसे ओवैसी और उनके भाई वगैरह बोलते हैं हम उनको नहीं कहते कि 3 घंटे के लिए छोड़ दो और हमें दे दो। हमारी सोच यह नहीं है। लेकिन हमारी भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। इसलिए आज भाजपा देश पर राज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *