Advertisement

Meerut: करवा चौथ की शॉपिंग कर पत्नी हुई जीजा के साथ फरार, पति ने रखा उसकी मौत के लिए व्रत

Share
Advertisement

मेरठ से करवा चौथ पर एक चलाक पत्नी की करतूत की खबर आई है। मेरठ में करवा चौथ की खरीददारी करने के बाद बेवफा पत्नी जीजा के साथ भाग गई। अब पति पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी पत्नी को वापस बुलाने की गुहार लगा रहा है। पीड़ित पति ने अपनी बेवफा पत्नी की मौत के लिए अब करवा चौथ का व्रत भी रखा है।

Advertisement

करवा चौथ से पहले ही पत्नि हुई फरार

पति की लंबी उमर के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं, ये तो सबको पता होगा। लेकिन क्या आपको पता है, कोई पति अपनी पत्नि की मौत के लिए भी ये व्रत रख सकता है। बिल्कुल ऐसा ही  हुआ है, मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में एक युवक (अशोक) अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रहता है। उसकी पत्नि ने करवा चौथ पर उससे व्रत रहने के लिए सुहागन को जो कुछ भी चाहिए होता है वो सब कुछ खरीदवा लिया। हैरानी की  बात ये है कि करवा चौथ से पहले ही उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ भाग गई और अपने साथ उसने अपने 16 महीने के बच्चे को भी ले गयी। अब पति और पत्नी की बहन पीड़ित होकर पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। पति अशोक एसपी ऑफिस पहुंचा, जहां उसने अधिकारियों से पत्नी वापस दिलाने की गुहार लगाई। सामाजिक अपमान से परेशान अशोक ने अपनी बेवफा पत्नी की मौत के लिए भी करवा चौथ का व्रत रखा।

पत्नि और जीजा की तालाश जारी

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि एक शख्स ने अपनी पत्नी के जीजा साथ फरार होने की शिकायत दी है। इसके बाद जानी थाने को इस मामले में पत्नी को खोजने की आज्ञा दी गई। फ़िलहाल पत्नी और जीजा का कोई पता नहीं चला है की वो कहां भाग कर गये हैं लेकिन पुलिस उलकी तलाश में लगी है और उम्मीद है की जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Iron Dome: दुश्मनों से लड़ने की तैयारी, अब भारत भी बनायेगा स्वदेशी आयरन डोम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें