Advertisement

Mayawati Birthday: BSP सुप्रीमो मायावती का 68वां जन्मदिन, गठबंधन को लेकर कर सकती हैं बड़ा ऐलान!

Mayawati Birthday she may announce to join india alliance
Share
Advertisement

Mayawati Birthday: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती आज (15 जनवरी) अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। बसपा के कार्यकर्ता आज के दिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। पार्टी की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है जिसमें मायावती को सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति आंदोलन की महानायिका बताया गया है।

Advertisement

गठबंधन को लेकर कर सकती हैं बड़ा ऐलान

माना जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती अपने जन्मदिन के मौके पर इंडी गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती हैं। इसलिए दिन में होने वाली मायावती के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सभी की नजर होगी। मायावती के जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश नजर आ रहा है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर मायावती के बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाए हैं। एक कार्यकर्ता ने गीत गाकर उन्हें बधाई भी दी है।

ब्लू बुक का विमोचन करेंगी मायावती

मायावती आज BSP की ब्लू बुक ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा’ भाग-19 के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का विमोचन करेंगी। यही नहीं, मायावती आज BSP का मोबाइल एप ‘बहन जी’ एप भी लॉन्च कर सकती हैं। ये एप भाजपा के ‘नमो एप’ को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है।

CM योगी ने दी बधाई

मायानती के 68वें जन्मदिन पर CM योगी (Yogi Adityanath) ने भी बधाई दी है। CM योगी ने उन्हें फोन कर के शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर भी पोस्ट कर के जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना है।’

यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने भी मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मा. सुश्री मायावती जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। . ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।”

ये भी पढ़ें: WEF: विश्व आर्थिक मंच की 54वीं बैठक आज,3 केंद्रीय मंत्री करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें