Advertisement

स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने पिछड़े वर्ग को दिलाई थी पहचान: गृह मंत्री अमित शाह

Share
Advertisement

अलीगढ़ प्रदर्शनी मैदान में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि हिंदू गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में मौजूद जनता से आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 की 80 लोकसभा सीट बीजेपी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज मैं सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राम भक्त, पिछड़ों के कल्याणकारी स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने आया हूं।

Advertisement

शाह ने कहा कि मैं देश के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कुशल शासक के पिछड़ों कल्याणकारी थे। जब प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया था तो मैंने स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को फोन किया था। उन्होंने कहा था कि आज मेरा जीवन धन्य हो गया। उन्होंने श्री राम मंदिर आंदोलन को गति देने, भारतीय जनता पार्टी के विचारों को जमीन पर उतारना, गरीब कल्याण और पिछड़ों का कल्याण पहचान दिलाने का कार्य किया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि आज इस कार्य को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। गरीबों के घर में बिजली, शौचालय,शिक्षा, गैस सिलेंडर, पीने का पानी, खाद्यान्न आदि की सुविधा देकर करीब कल्याण के लक्ष्य को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कभी जातिवाद की बात नहीं की थी। पिछड़ी जाति को बढ़ावा देने का कार्य किया। आज इसी कार्य को प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। राष्ट्रीय पिछली जाति आयोग का संवैधानिक दर्जा दिलाने का कार्य किया है। नीट की परीक्षा के साथ अन्य परीक्षाओं में ओबीसी को 27% रिजर्वेशन दिलाने का कार्य किया है। जो पिछड़ा वर्ग के लिए स्वर्गीय मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने शुरुआत की थी। उसको आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया है।

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से राम जन्म भूमि के मसले को अटका के रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोर्ट का जजमेंट आते ही प्रभु राम के राम मंदिर का शिलान्यास करने का कार्य किया। कुछ ऐसे पल आते हैं जो पहचान दिलाने का कार्य करते हैं। उत्तर प्रदेश में राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर गोली चलाने की बात आई ,तो पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह ने कारसेवकों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया था और अपनी कुर्सी को त्याग दिया था।

शाह ने आगे कहा कि 2024 में साढ़े पांच सौ 500 साल बाद रामलाल अपने घर में स्थापित हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 9 साल के अंदर पिछड़ों का सम्मान, गरीब कल्याण, राम मंदिर निर्माण का कार्य कर दिखाया है। अगस्त 2013 से बाबूजी ने दोनों टाइम फोन करके उत्तर प्रदेश चुनाव का हाल जाना और अपना मार्गदर्शन दिया उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में 2014 में 80 में से 73 सीट जीतकर भाजपा ने केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत की सरकार बनाई थी। उत्तर प्रदेश की 80 पैसे 80 सीट जीतकर प्रधानमंत्री मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाओ और पूरे देश में यह संदेश दो उत्तर प्रदेश भाजपा का गढ़ है इसे कोई हार नहीं सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *