Advertisement

Lalitpur: दिव्यांग अनाथ बच्चों का सपा मुखिया अखिलेश यादव ने समझा दर्द, दी आर्थिक सहायता

Share
Advertisement

Lalitpur: ख़बर उत्तर प्रदेश के ललितपुर (Lalitpur) के तहसील के महरौनी के ग्राम पडवां से है जहां बीते दिनों सोना कुशवाहा ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी. वहीं दूसरी ओर उसकी दिन पत्नी छुट्टन की मृत्यु पत्नी के सदमें से हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस ह्दय विदारक घटना के बाद गांव में मातम छा गया था। मां बाप की मृत्यु के बाद एक दिव्यांग पुत्र एवं पुत्री अनाथ हो गये थे। जिसका संज्ञान सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने लिया और वह पीडित परिवार से मिलने पहुंचे थे.

Advertisement

Lalitpur: अखिलेश यादव ने समझा दर्द, दी आर्थिक सहायता

इसकी जानकारी उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी। जिसके बाद उन्होंने पुत्री के भरण पोषण के लिए एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। आर्थिक सहायता राशि का चैक लेकर झांसी ललितपुर लोकसभा प्रभारी आर.एस. कुशवाहा पार्टी पदाधिकारियों के साथ पीडित परिवार से मिले और उन्हे चैक सौंपा।

बुधवार को कस्बा महरौनी अंतर्गत ग्राम पड़वा में झांसी ललितपुर लोकसभा प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव पीडित परिवार से मिले। जहां उन्होंने मृतक परिवार को ढांढस बंधाते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा दी गई सहायता राशि के चैक सौंपा। इस दौरान पूर्व मंत्री लोकसभा प्रभारी आर.एस. कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव, गरीब, नौजवानों की पार्टी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव लोगों का दुख दर्द समझते हैं। कहा कि पार्टी पीडित परिवार के हर सुख दुख में सदैव खड़ी रहेगी। वहीं उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने दिवंगत दम्पत्ति की आत्मा की शांति हेतु परिवार से प्रार्थना की, साथ ही परिवार को इस असहयनीय कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

(ललितपुर से राहुल साहू की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Sambhal: तेंदुए ने CO पर हमला कर किया घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *