Advertisement

Kisan Mahapanchayat: नरेश टिकैत के बेटे ने को टोल प्लाजा पर रोका, हाईवे किनारे डेरा डाल शुरू कर दी हुक्का चौपाल

Kisan Mahapanchayat

Kisan Mahapanchayat

Share
Advertisement

Kisan Mahapanchayat: मेरठ राजधानी दिल्ली के लाल किला मैदान पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आहूत की गई किसान महा पंचायत में शामिल होने जा रहे किसान नेता नरेश टिकैत के बेटे ने काशी टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर हाईवे किनारे की डेरा डालते हुए हुक्का चौपाल शुरू कर दी है।

Advertisement

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत संगठन के कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ राजधानी दिल्ली के लाल किला मैदान पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बुलाई गई किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

घेरा बंदी कर पुलिस ने रोका

काशी टोल प्लाजा पर गौरव टिकैत को पहले से ही घेराबंदी करके खड़ी पुलिस द्वारा रोक लिया गया। दिल्ली जाने को लेकर पहले तो किसानों की पुलिस के साथ नोक झोंक हुई, लेकिन इसके बाद किसानों ने टोल प्लाजा के पास ही हाईवे के किनारे पर डेरा डालते हुए दरिया बिछा ली और चौपाल लगाते हुए हुक्का गुड़गुड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान गौरव टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों से जो वादे किए गए थे उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि सरकार चुनावी मौसम में लोगों के बीच रेवड़ियां बांटती है तो किसान भी क्यों पीछे रहे, उन्हें भी रेवड़िया बांटने के लिए किए गए वादे पूरे करने चाहिए।

यह भी पढ़ें: http://Bihar News: नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों तथा सहायक अभियंताओं को सीएम नीतीश ने प्रदान किया नियुक्ती पत्र

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *