Advertisement

कानपुर: नाबालिग लड़की को हुक्काबार ले जाकर किया दुष्कर्म, जानें पूरा मामला

(The victim's identity has not been revealed to protect her privacy as per Supreme court directives on cases related to sexual assault)

Share
Advertisement

यूपी: कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में युवक ने कानपुर देहात में तैनात डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी को हुक्काबार में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद वह उसे सुनसान जगह ले गया। वहां आरोपी के दोस्तों ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे काटकर जख्मी कर दिया।

Advertisement

पिता ने तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि 16 वर्षीय बेटी के इंस्टाग्राम में जुड़े इलाके के विनय ठाकुर ने शुक्रवार को कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्का बार) में बुलाया। इसके बाद जबरदस्ती हुक्का पिलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, इसके बाद दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां विनय के दोस्तों अजय, अमन सेंगर व पांच अज्ञात युवकों ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया।

जब लड़की ने विरोध किया तो उसको दांतों से काटा, वीडियो भी बनाया घर पहुंची बेटी ने पिता को आपबीती बताई। पिता के अनुसार विनय ने बेटी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

आरोपियों की होगी जल्द गिरफ्तारी

नौबस्ता एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही, बर्रा इंस्पेक्टर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। हुक्काबारों में सजती है नाबालिगों की महफिल सूत्रों के अनुसार, दक्षिण शहर में फूड कैफे के नाम पर एक दर्जन से अधिक हुक्काबार हैं। यहां अक्सर नाबालिगों की महफिलें सजती हैं।

एसीपी बोले- हुक्काबार्स के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान

हुक्काबार संचालक रईस घरों से ताल्लुक रखने वाले किशोर, किशोरियों को निजता के नाम पर केबिन मुहैया कराते हैं। जिसके बदले में मोटी रकम वसूलते हैं। कई बार बच्चे स्कूल के नाम पर घरों से निकलकर पूरा दिन इन्हीं हुक्काबारों में बैठकर धुएं के छल्ले उड़ाने में काट देते हैं। एसीपी अभिषेक पांडेय के अनुसार हुक्काबार संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना बर्रा क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्तो को गिरफ्तार करने हेतु टीम बनाकर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है व अन्य कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान ACP नौबस्ता महोदय द्वारा दी गई।

ये भी पढ़ें : नहर किनारे मिला दिव्यांग युवक का शव, चार दिन पहले हुआ था गायब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *