Advertisement

CM Yogi in Pilibhit: पीलीभीत में मुख्यमंत्री बोले- 2017 के बाद से प्रदेश की छवि सुधरी

CM Yogi in Pilibhit
Share
Advertisement

पीलीभीत: मुख्यमंत्री @myogiadityanath ने पीलीभीत (CM Yogi in Pilibhit) में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि पांच वर्ष पहले अराजकता, दंगा, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार का माहौल था। प्रदेश के युवाओं के सामने उनकी पहचान का संकट था। लेकिन 2017 के बाद से प्रदेश की छवि सुधरी है। प्रदेश में अब गुंडागर्दी नहीं विकास होता है।

Advertisement

सीएम ने पीलीभीत को दी 96 करोड़ की सौगात

CM (CM Yogi in Pilibhit) बोले आज प्रदेश में दंगा नहीं हो सकता है, क्योंकि दंगाइयों को मालूम है कि उनकी सात पीढ़िया भरपाई करते-करते थक जाएंगी। पहले की सरकार में जब भी नौकरी निकलती थी तो वह विवादित रहती थी। न्यायालय को रोक लगानी पड़ती थी। नौजवान ठगा सा रह जाता था। पीलीभीत की बांसुरी कभी भगवान कृष्ण बजाया करते थे, लेकिन पिछली सरकार ने इसे भुला दिया था। आज हमारी सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से उस बांसुरी को पूरी दुनिया में पहुंचा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा गरीब के हक का जो पैसा पहले सत्ता की जेब में जाता था वह हमारी सरकार में जेसीबी से निकाला जा रहा है। आपने पहाड़ देखा होगा लेकिन नोटों का पहाड़ भी आपको देखने को मिला होगा।

जनता ने कुछ लोगों के पास नोटों का पहाड़ भी देखा होगा: CM

#UPCM ने जनपद पीलीभीत में भारत सरकार सहायतित योजना फेज-3 के अंतर्गत ₹285 करोड़ से निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज, पीलीभीत का शिलान्यास एवं ₹96 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा-

पहले यह पैसा कब्रिस्तानों की बाउंड्री में चला जाता था।

आज वही पैसा देवी के स्थानों, धार्मिक स्थानों के पुनरुद्धार, जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण में खर्च हो रहा है।

आज आस्था को सम्मान देने का कार्य हो रहा है: #UPCM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें