Advertisement

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप का विपक्ष पर हमला, बोले – ‘सत्ता का लालच…’

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अखिलेश यादव, प्रियंका और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सत्ता का लालच किसे नहीं होता है। सभी को सत्ता का लालच है, लेकिन हमें जनता की सेवा का लालच भी है। प्रदेश में अपराधियों पर कानून और बुलडोजर का तरीका जनता को भा रहा है। भाई बहन और दूसरे भाई भी मिलकर 2019 में चुनाव लड़े हैं। सपा बसपा भी उनके साथ थे। भाई बहन का परिवारवाद का रिश्ता है। देश इसको पसंद नहीं कर रहा है।

Advertisement

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व पिछले 6 साल में प्रदेश में विकास को पटरी पर लाने की कोशिश की गई है। जनता के लगातार पिछले कई चुनाव में भाजपा का साथ दिया है और भरोसा जताया है। ऐसे में विपक्ष को आत्मचिंतन करने की जरूरत है। देश और प्रदेश की जनता ने सीएम और पीएम के राजकीय कार्यों को स्वीकारा है। विरोधियों का आरोप निराधार है।

एंकाउटर एक्सप्रेस रूकेगा या चलता रहेगा, इस सवाल कहा कि, सीएम योगी द्वारा अपराधियों पर कार्रवाई करने का तरीका जनता को पसंद है। कानून और बुलडोजर की कार्रवाई जनता को भा रही है। यहां की जनता महसूस कर रही है कि योगी के सीएम बनने के बाद सब लोग सड़कों पर आराम से चल पा रहे हैं। दुनिया के 48 देश 35 लाख करोड़ रुपये का एमओयू साइन कर चुके हैं। इससे साबित होता है कि, प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है। अगर जरूरत पड़ेगी तो इसको जारी रखा जाएगा।

(शाहजहांपुर से अभिषेक सक्सेना की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *