Advertisement

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा! गाड़ी और वोल्वो बस में टक्कर4 की मौत, 6 घायल

Share
Advertisement

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया।  सुबह ड्यूटी करने निकले युवक ने जब यमुना एक्सप्रेस पर पहले से एक्सीडेंट गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने रहा था। तभी वोल्वो बस ने भीषण टक्कर मार दी। जिससे चार लोगों  की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। घायलों को करीब के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना टप्पल इलाके के सिमरौठी के पास की है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई प्रचलित की है।

Advertisement

आवागढ़ के रहने वाले पुष्पेंद्र जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी करते हैं। वह सुबह घर से कार्यालय जाने के लिए निकले। वहीं यमुना एक्सप्रेस वे पर वैगन कार का एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें लोग फंसे हुए थे। इस दौरान पुष्पेंद्र ने अपनी बाइक किनारे लगाकर स्कॉर्पियो गाड़ी में फंसे घायलों को निकालने की कोशिश कर रहे थे।

तभी पीछे से प्राइवेट वोल्वो बस ने आकर भीषण टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में पुष्पेंद्र और स्कॉर्पियो में फंसा युवक आ गया, इसी दौरान स्विफ्ट गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई। हालांकि मौके पर 4 लोगों की मौत हो। एक महिला की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। घटना में 6  लोग घायल हैं। जिन्हें करीब के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में  पुष्पेन्द्र , पुष्पेन्द्र कुमार , पवन  और जोगेन्द्री शामिल है। वहीं थाना टप्पल प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि एक्सीडेंट को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:Chhattisgarh: मोबाइल इस्तेमाल करने पर परिजनों ने डांटा, बेटी ने वाटरफॉल में लगा दी छलांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें