Advertisement

Ghazipur: सोलह अंतरराष्ट्रीय सैलानियों को लेकर गंगा तट पर पहुंचा राज महल क्रूज

Share
Advertisement

गाजीपुर: गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ अंतरराष्ट्रीय सैलानियों को लेकर आज सोमवार को गंगा नदी में बिहार की राजधानी पटना से चलकर देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी जाने वाला आधुनिक सुविधा से लैस राज महल क्रूज़ गाजीपुर के कलेक्टर घाट पहुंचा। गंगा नदी में सोलह अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों में ज्यादातर अमेरिकन सैलानियों को लेकर सुबह भोर में लगभग 4 बजे यह क्रूज़ कलेक्टर घाट पहुंचा था।

Advertisement

कलेक्टर घाट से सभी सोलह यात्रियों को प्राइवेट वाहनों द्वारा स्थानीय बाजार और मशहूर लॉर्ड कोर्नावालिस टॉम्ब ले जाकर घुमाया गया और गाइड द्वारा यहां का इतिहास भी बताया गया। राज विलास क्रूज में सैलानियों के साथ चल रहे बिहार राज्य पर्यटन के अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राजविलास क्रूज 16 विदेशी सैलानियों को लेकर पटना से मनेर, बक्सर होते हुए आज गाजीपुर पहुंचा है और आज ही गंगा के रास्ते ही ये क्रूज़ कल काशी पहुंचेगा। जहां से घूमने के बाद ये सैलानी अपने अपने देश वापस लौट जाएंगे।

(गाजीपुर से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP: कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह ने बाबा रामदेव पर कसा तंज, बताया ढोंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *