Advertisement

Pubg खेलने के दौरान हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने 2500km जा पहुंची लड़की

Share
Advertisement

Pubg: उत्तर प्रदेश की बरेली से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बरेली के फरीदपुर में एक युवक को pubg खेलने के दौरान अंडमान निकोबार की 10वीं की छात्रा से प्यार हो गया।प्यार इतना बढ़ गया कि छात्रा अंडमान निकोबार से फरीदपुर अपने प्रेमी से मिलने आ गई।

Advertisement

ये है पूरा मामला

बरेली के फरीदपुर कोतवाली निवासी राजपाल उर्फ मिंटू (21) पब जी गेम खेलता था। खेल के दौरान उसकी मुलाकात 10 वी की 16 वर्षीया छात्रा से हुई। छात्रा अंडमान निकोबार स्थित डालीगंज की निवासी है। दोनों खेल के दौरान एक दूसरे के करीब आए। उसके बाद दोनों ने फेसबुक पर बातें करना शुरू कर दिया और एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद बीते 22 जनवरी को छात्रा ने अपने प्रेमी से मिलने का फैसला लिया। वह घर में बिना किसी को बताए बरेली के लिए निकल गई। जब लड़की देर रात तक घर नहीं पहुंची तो उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के नंबर ट्रेस करने पर उसकी लोकेशन बरेली में मिली। जिसके बाद 29 जनवरी एक दो एसआई और एक महिला एसआई को बरेली पहुंचे। जहां से छात्रा को बरामद कर लिया गया।

सब्जी बेचता है राजपाल

आपको बता दें कि जिस युवक के प्यार में छात्रा अंडमान निकोबार से बरेली पहुंच गयी। वह राजपाल फरीदपुर में एक किराए के मकान में रहता है और सब्जी बेचने का काम करता है। जबकि, छात्रा के पिता एक एयरपोर्ट एजेंट हैं। छात्रा एक विशेष समुदाय की बताई जा रही है।

पुलिस के साथ अंडमान रवाना होगी छात्रा

अंडमान निकोबार के एसआई अग्नेश बार्थो ने बताया कि छात्रा को स्थानीय पुलिस की मदद से बरामद कर लिया गया है। अब उसे फ्लाइट से अंडमान निकोबार ले जाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :बरेली: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *