Advertisement

Etawah: SSP संजय कुमार ने मनचलों को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सबसे जरूरी

Share
Advertisement

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास व जनकल्याण के लिए सुदृढ़ कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए रविवार यानी (17 सितंबर) को कहा था कि कानून संरक्षण के लिए है ‘बहन-बेटी को छेड़ा तो अगले चौराहे पर यमराज करेगा इंतजार’, सीएम की शोहदों को दी गई चेतावनी पर इटावा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मनचलों को सतर्क किया। उन्होंने कहा की महिलाओं की सुरक्षा का उनके सम्मान के स्वालंबन का  पहले ध्यान रखा जाएगा।

Advertisement

विस्तार से पढ़ें

सीएम योगी द्वारा रविवार यानी (17 सितंबर) को मनचलों को दी गई चेतावनी और कहे गए निर्देशों पर बात करते हुए कल यानी (22 सितंबर) को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का उनके सम्मान के स्वालंबन का  पहले ध्यान रखा जाएगा। एंटी रोमियो स्क्वायड पूरे जनपद में एक्टिवेट करके, महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। जिले में कई जगहों को चिन्हित किया गया है एवं कई पार्क ऐसे हैं जिसमें लड़के-लड़कियां जाते हैं। ऐसे पार्कों को भी चिन्हित किया है।

एसएसपी संजय वर्मा ने क्या कहा

संजय वर्मा ने बताया कि कंपनी गार्डन, चौगुरजी में वे स्वयं कई बार जाते हैं। वहां पक्का तालाब है जहां पर उन्होंने कई शिकायत सुनी थी, ऐसी जगह पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

112 की तीन चार गाड़ियां महिला सिपाही और लड़कियों के लिए हैं। एसएसपी ने बताया कि 126 बीट जनपद में बना रखी है, जिसमें हमारी पुलिस महिला महिलाओं के संपर्क में रहती हैं गांव-गांव जाकर उनकी समस्याएं भी सुनती हैं।

महिलाओं के प्रति जो अपराध हुए हैं उसमें ऑपरेशन कनविक्शन भी चल रहा है। छोटी-छोटी बच्चियों और महिलाओं के साथ जो घटना होती हैं, ऐसी घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई करते हैं।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बेहतर से बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाता हैं। बिना डर के इटावा जिले में महिलाएं अपना कार्य करें यदि कोई समस्या आए तो शिकायत करें नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

(इटावा से चंचल दुबे की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: यूपी में थमी बारिश! इस तारीख से गुलाबी सर्दी देगी दस्तक, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *