Advertisement

गांधी जयंती पर शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का बड़ा बयान, बोलीं- देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Share
Advertisement

Uttar Pradesh: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। यही नहीं उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना देश का बंटवारा करने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। क्योंकि दोनों की ही विचारधारा एक थी।

Advertisement

देश के बंटवारे में कांग्रेस जिम्मेदार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर यूपी सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि उनकी पार्टी महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि 15 दिन से लगातार सेवा पखवाड़ा का आयोजन चल रहा है। वह गांधी जी के सिद्धांतों पर ही चल रहा है। संभल जिले के चंदौसी में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गुलाब देवी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस कसूरवार है। क्योंकि कांग्रेस के समय में देश का बंटवारा हुआ है। इसलिए कांग्रेस बंटवारे के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है।

बापू के सिद्धांतों पर चल रही है BJP

गुलाब देवी ने स्पष्ट कहा कि नेहरू और उनके सहयोगी रहे जिन्ना की वजह से देश का बंटवारा हुआ है। नेहरू और जिन्ना की एक ही विचारधारा थी। इससे पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान बापू के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज देश बापू के बताए रास्ते पर चल रहा है। गुलाब देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बापू के ही सिद्धांतों पर काम कर रही है। सेवा और त्याग की मूर्ति महात्मा गांधी हमारे आदर्श हैं।

पुराने बयानों पर कायम हैं गुलाब देवी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “स्वच्छता ही सेवा है” मुहिम 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रही है। जिसके तहत भाजपा स्वच्छता का संदेश देते हुए अभियान को आगे बढ़ा रही है। सोमवार को इस अभियान का अंतिम दिन था। बताते चलें कि योगी सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी पहले भी देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस और नेहरू को जिम्मेदार ठहरा चुकी है। वहीं आज भी गुलाब देवी अपने पुराने बयान पर कायम है। उनका साफ कहना है कि देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस ही पूरी तरह से जिम्मेदार है।

(संभल से अरून कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Amroha: युवक ने बापू को दी अद्भुत श्रद्धांजलि, कोयले से बना डाली 7 फीट की तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें