Advertisement

भगवान राम के प्रति अटूट भक्ति, मुंबई से अयोध्या 1425 KM की पैदल यात्रा पर निकली शबनम

Share
Advertisement

Ayodhya: 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जिसे लेकर तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं। श्रद्धालुओं में अलग की उत्साह बना हुआ है। इस बीच मुंबई के एक मुस्लिम लड़की ने भगवान राम के प्रति अपनी सच्ची निष्ठा को दिखाया है। दरअसल शबनम नाम की एक लड़की मुंबई से अयोध्या पैदल राम लला के दर्शन करने निकली है। इस यात्रा में शबनम के साथ उनके दोस्त रमन राज शर्मा और विनीत पांडे भी हैं। ये सभी 1,425 किलोमीटर की यात्रा पैदल चलकर पूरा करेंगे।

Advertisement

मुस्लिम महिला का भगवान राम के प्रति अटूट प्रेम

मुस्लिम होने का बावजूद महिला भगवान राम की अटूट भक्त हैं। वह गर्व से कहती है भगवान राम की पूजा करने के लिए हिन्दू होने की जरूरत नहीं है। केवल एक अच्छा इंसान होना मैटर करता है।

शबनम अभी 25-30 किलोमीटर की दूरी तय करके मध्य प्रदेश के सिंधवा पहुंच चुकी है। इस तीर्थयात्रा के दौरान होने वाली थकान को लेकर तीनों युवाओं ने कहा कि उन्हें राम के प्रति उनकी भक्ति प्रेरित करती है। ये तीनों ही सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हो चुके हैं, तीर्थयात्रा के रास्ते में जो भी इनसे मिल रहे हैं वे इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।

क्या बोली शबनम

शबनम ने कहा, भगवान राम सबसे दिल में है, चाहे उनकी धर्म या जाति कोई भी हो। इस लंबी तीर्थयात्रा के दौरान शबनम यह भी साबित करना चाहती है कि ऐसी चुनौतियां केवल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी ले सकती है। पुलिस ने शबमन की सुरक्षा के अलावा उनके भोजन और अन्य चीजों की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महाराष्ट्र के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने उनकी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए कठिन परिस्थितियों में उन्हें बाहर निकालने में मदद की।

ये भी पढ़ें:Banda Road Accident बाइक चालक को ट्रक ने रौंदा, 200 मीटर तक घसीटता रहा शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *