Advertisement

CM Yogi और केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari का ऐलान, देवरिया में 6000 करोड़ से अधिक योनजाओं की देगें सौगात

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ  कल 12 जून (सोमवार) को जनपद देवरिया में जनपद की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  का कल 12 जून को अपराह्न 02:45 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा चीनी मिल ग्राउंड में आगमन होगा। मुख्यमंत्री  अपराह्न 03 बजे से 04 बजे तक जनपद देवरिया की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। अपराह्न 04.05  बजे चीनी मिल ग्राउंड से प्रस्थान करेंगे।

 कैबिनेट मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय व हाइवेज, भारत सरकार, नितिन गड़करी  कल 12 जून (सोमवार) को   राष्ट्र को समर्पण और एन. एच. परियोजनाओं का शिलान्यास उत्तर प्रदेश राज्य में देवरिया क्षेत्र में करेंगे।

       कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री का कल 12 जून को अपराह्न 02:50 बजे विशेष उड़ान द्वारा चीनी मिल ग्राउंड में आगमन होगा। अपराह्न 03 से 04 बजे तक राष्ट्र को समर्पण और एन. एच. परियोजनाओं का शिलान्यास उत्तर प्रदेश राज्य में देवरिया क्षेत्र में करेंगे। अपराह्न 04.10 बजे चीनी मिल ग्राउंड से प्रस्थान करेंगे।

जिला प्रशासन सीएम योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। चीनी मिल ग्राउंड पर हैलीपैड बनाया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। पूरे देवरिया शहर की साफ सफाई में सैकड़ों कर्मचारियों को लगाया गया है। सीएम योगी एवं नितिन गडकरी एक विशाल जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। लगभग पचास हजार लोंगों के बैठने की भी व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम को लेकर रूठ डायवर्जन भी किया गया है।

रिपोर्ट-मनोज शुक्ला, देवरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें