Advertisement

Kanpur: दूल्हा नहीं लेकर आया था फोटोग्राफर, गुस्साई दुल्हन ने सबके सामने कर दिया ऐसा काम…

Share

Kanpur: कानपुर देहात में दुल्हन ने महज इस बात पर शादी करने से (Bride Refuses to Marry) इनकार कर दिया कि वर पक्ष के लोग फोटोग्राफर लेकर नहीं गए थे। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ और बारात को बंधक बना लिया गया। मामला थाने पहुंचा और दोनों को पक्षों ने एक दूसरे को दिए कीमती तोहफे और कैश वापस करने के लिए हामी भर दी।

Bride Refuses to Marry
Share
Advertisement

Kanpur: कानपुर देहात में दुल्हन ने महज इस बात पर शादी करने से (Bride Refuses to Marry) इनकार कर दिया कि वर पक्ष के लोग फोटोग्राफर लेकर नहीं गए थे। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ और बारात को बंधक बना लिया गया। मामला थाने पहुंचा और दोनों को पक्षों ने एक दूसरे को दिए कीमती तोहफे और कैश वापस करने के लिए हामी भर दी। मामला भोगनीपुर के मंगलपुर के एक गांव का है। जहां शादी की तैयारियां शबाब पर थीं। बारात भी समय से लड़की वालों के घर पहुंच गई थी। बारात का जोर शोर से स्वागत किया गया। थोड़ी देर बाद दूल्हा और दुल्हन जय माला के लिए स्टेज पर पहुंच गए। दुल्हन को जब पता चला की बारात के साथ फोटोग्राफर नहीं है तो वह नाराज हो गई।

Advertisement

शादी में नहीं आया ‘फोटोग्राफर’ तो लड़की ने लौटा दी बारात

उसके बाद दुल्हन ने पहले इधर-उधर देखकर फोटोग्राफर (Bride Refuses to Marry) की तलाश की। उसे पता चला कि फोटोग्राफ नहीं है जिस पर वह स्टेज से उतर गई। उसके बाद तो दुल्हन ने ऐसा काम कर दिया कि सब हैरान रह गए। दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर न लाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। जिसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में थाने में दोनों पक्षों पर पंचायत हुई और शादी कैंसिल करने का फैसला लिया गया।

दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात

लड़की के शादी ना करने की जिद पर (Bride Refuses to Marry) अड़ जाने के बाद परिवार के सदस्यों ने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। बुजुर्गों के समझाने पर दुल्हन ने कहा कि ऐसा दूल्हा नहीं चाहिए जिसे इतनी जरूरी व्यवस्था का भी ध्यान नहीं रहा, ऐसा दूल्हा क्या जिंदगी भर ख्याल रख पाएगा। मामला संबंधित थाने पहुंचा तो पुलिस द्वारा सुलझाया गया। मंगलपुर थाने के सब- इंस्पेक्टर डोरी लाल ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया है। दोनों पक्षों ने आपसी लेन- देन कर शादी में दिया सामान लौटा दिया।

Read Also:- मुरादाबाद: प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या, खुद मौके से फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *