Advertisement

महिला की नृशंस हत्या से कांप उठा बरेली जिला, चेहरे की हालत ऐसी की पहचानना मुश्किल

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक महिला की बेरहमी से हत्या ने जिले में हाहाकार मचा दिया है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया है। पुलिस अब तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है।

Advertisement

यह है पूरा मामला

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में बीते दिनों तीन महिलाओं की हत्या से हाहाकार मचा हुआ था और अब फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में भी एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। पनवड़िया से पूर्व दिशा में चकमार्ग के पास चरी के खेत में सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव देखा। महिला का गला साड़ी के एक छोर से कसा था। साड़ी का कुछ हिस्सा शरीर के निचले हिस्से पर था। ब्लाउज आस्तीन में फंसा था। कुछ कपड़े दूर पड़े थे। 

चेहरा कूंचा हुआ और झुलसा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का गला और चेहरे पर वार करके पहचान मिटाने का प्रयास किया गया है। शव को देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। 

बताया जा रहा कि दो ग्रामीणों देवेंद्र और प्रमोद ने शव बुधवार शाम को ही देख लिया था, लेकिन उन्होंने डर की वजह से किसी को सूचना नहीं दी। गुरुवार को शव मिलने के बाद जब यह जानकारी पुलिस को हुई तो दोनों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की गई। खेत मालिक जगदीश को भी बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में महिला का शव मिला है, जो काफी खराब हालत में है। पोस्टमार्टम के बाद हत्या के तरीके और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के जिलों में फोटो भेजकर पहचान की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: आज कोर्ट में ज्ञानवापी मंदिर मामले की होगी सुनवाई, आम लोगों को भी मिलेगा इस मामले में बोलने का मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *