Advertisement

Baghpat: भैंसा बुग्गी पर यमुना नदी पार कर हरियाणा खेतों में काम करने जा रहे दंपति डूबे

Share
Advertisement

Baghpat: पहाड़ों में हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ गया। यमुना पार खेती करने जा रहे भैसा बोगी पर सवार एक दंपति परिवार यमुना में डूब गया। दंपति की चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गोताखोरों ने घंटो मस्कत करने के बाद दंपति को को सकुशल बाहर निकाल लिया है। हालांकि तेज बहाव के कारण भैसे की मौत हो गई।

Advertisement

यमुना पार बागपत (Baghpat) के किसान की जमीन है, जहां वे सब्जियों और फलों की खेती करते हैं। इससे पहले भी यमुना में डूबने से सैकड़ो किसानो की जान जा चुकी है। यमुना में खनन के कारण गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जो लोगों के लिए काल का ग्रास बने हुए हैं।

दरअसल आपको बता दें कि बागपत (Baghpat) के इदरीशपुर कॉलोनी निवासी रामपाल अपनी पत्नी रामकली के साथ भैसा बोगी पर सवार होकर यमुना नदी पार कर रहा था। लेकिन अचानक यमुना नदी में तेज पानी आने के कारण दंपति यमुना में डूब गया। दोनों की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, और गोताखोरों ने घंटो रेस्कयू कर दंपति को सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि पानी के तेज बहाव में भैसे की मौत हो गई। यमुना नदी में हो रही मौत से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लाख प्रयासों के बावजूद भी जिला प्रशासन इस ओर कोई कदम नहीं उठा रहा है।

(बागपत से कुलदीप पंडित की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Hamirpur: न हेलीकॉप्टर, न लग्जरी कार, दुल्हन की अनोखी विदाई देखने उमड़ आया लोगों का हुजूम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें