Advertisement

Ayodhya: अयोध्या पहुंची धामी कैबिनेट, राम लला के किए दर्शन-पूजन

Share
Advertisement

Ayodhya: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट के साथ अयोध्या (Ayodhya) पहुंचकर राम लला का दर्शन पूजन किया। इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पल उनके लिए बहुत ही भावुक है। भगवान राम लला 500 वर्षों के बाद अपने भवन में विराजमान हुए हैं। भगवान राम लला की कृपा से हर सनातनी के उनकी भावना की जीत हुई है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेतृत्व में एक नए कालखंड की शुरुआत हुई है। अब राम युग शुरू हुआ है।

Advertisement

बता दें धामी ने कहा कि मैं लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययन करता था तो मैं पहले भी कई बार आकर राम लला का दर्शन किया था और उसे समय रामलला टेंट में विराजमान थे। उस समय भी भावुकता थी लेकिन आज आज अलग प्रकार की है। हम सब राम लला का दर्शन कर गौरवनित है। हमको राम लला दर्शन करने का सौभाग्य मिला है और एक बार फिर राम युग शुरू हो रहा है। हमने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अयोध्या में जमीन की मांग की है। जमीन मिलने की बाद हम उत्तराखंड सदन का निर्माण अयोध्या में करेंगे क्योंकि उत्तराखंड और अयोध्या का एक गहरा संबंध है। उत्तराखंड के लोग आएंगे राम लला का दर्शन पूजन करेंगे।

यह भी पढें: Deoria: खाकी एक बार फिर हुई दागदार, चौकी प्रभारी के विरुद्ध दुष्कर्म का केस हुआ दर्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *