Advertisement

Aligarh – तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दरोगा को रौंदा, दरोगा की मौत, होमगार्ड घायल

Share
Advertisement

अलीगढ़ में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार रिटायर्ड दरोगा और होमगार्ड को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही रिटायर्ड दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इलाके की पुलिस ने मृत रिटायर्ड दरोगा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल होमगार्ड को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि घटना थाना खैर इलाके के नगला पटपर की है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि 63 वर्षीय रिटायर्ड दरोगा हरेंद्र सिंह चंदौस इलाके से आगरा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में होमगार्ड धर्मपाल मिल गए और उन्हें बाइक पर बिठाकर जैसे ही घर की तरफ चले। वही, नगला पटपर  के गेट पर तेज गति से आते कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दरोगा हरेंद्र सिंह की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

घटना में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक रिटायर्ड दरोगा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल होमगार्ड को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(अलीगढ़ से संदीप शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: इटावा: जैन समुदाय ने किया विरोध प्रदर्शन, कर्नाटक में जैन मुनि की नृसंश हत्या से नाराजगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *