Advertisement

Aligarh: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 700 जोड़ों का हुआ विवाह, बारातियों के लिए रोटी बनाते दिखे डीएम

Aligarh news

Aligarh news

Share
Advertisement

Aligarh: अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड पर आज(25 नवंबर) सरकार की योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीं इस सामूहिक विवाह में 700 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह का एक अजीबोगरीब कारनामा भी देखने को मिला। दरअसल डीएम इंद्र विक्रम सिंह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे लेकिन तंदूर देख डीएम गदगद हो गए और बारातियों के लिए तंदूर पर खुद ही रोटियां बनाने लग गए। फिलहाल डीएम के इस कार्य की जिलेभर में जमकर प्रशंसा हो रही है।

Advertisement

एक जोड़े पर 51 हजार का भेट

Aligarh: जानकारी देते हुए डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार के सौजन्य से 700 जोड़ो का आज यहां पर सामूहिक विवाह हो रहा है। यहां पर इसकी सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। सरकार के द्वारा एक जोड़े पर 51000 भेट किया जा रहा है। 35000 उनके खाते में ट्रांसफर कर रहे हैं और इसके अलावा 10-12 हजार का घरेलू सामान दिया जा रहा हैं। ताकि नई जिंदगी की शुरुआत करने में आसानी रहे।

दिसंबर में दोबारा समारोह का होगा आयोजन

बड़े ही भव्यतापूर्ण तरीके से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। निकट भविष्य में एक माह के अंदर पुनः एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समाज के जो वंचित लोग रह गए हैं। जो लोग अपने समाज में बच्चों की शादी नहीं कर पाते हैं उनके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के सौजन्य से अवसर प्राप्त होता है। इसी महीने के दिसंबर माह में पुनः एक समारोह का आयोजन किया जाएगा।

(अलीगढ़ से अर्जुन देव वार्ष्णेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav in Bijnor: बिजनौर पहुंचे अखिलेश यादव, जनसभा को करेंगे संबोधित

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *