Advertisement

Farmers Protest: अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाए किसानों को अनदेखा करने के आरोप

Akhilesh yadav blames bjp over Farmers Protest
Share
Advertisement

Farmers Protest: देश की राजधानी दिल्ली के हर बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है। दिल्ली चलो नारे के साथ किसान अभी भी दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसान दिल्ली तक कूच ना कर सकें इसके लिए दिल्ली पुलिस के द्वारा दिल्ली के बॉर्डर्स को सील कर दिया गया है। विपक्ष लगातार सरकार को किसान आंदोलन के चलते घेरता नजर आ रहा है। 

Advertisement

Farmers Protest: ‘सरकार किसानों को रोकना चाहती है’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरा किसान आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चौधरी चरण सिंह औऱ एम. एस स्वामीनाथन को भारत रत्न के ऐलान से किसानों की उम्मीदें जागी थी। लेकिन एक तरफ भाजपा भारत रत्न दे रही हैं और दूसरी तरफ सरकार किसानों को रोकना चाहती हैं। यहां तक की सरकार किसानों की मांगें भी नहीं मानना चाहती। 

‘सरकार किसानों पर आंसू गैस से कर रही हमला’

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार किसानों की बात न सुनकर उन पर आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है। सरकार पुलिस के जरिए किसानों को रोक रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों की MSP की मांग मान ले तो उससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। और अगर किसानों की आय बढ़ती है तो देश की इकोनोमी में भी इजाफा होगा। उन्होंने दावा किया कि इससे अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 5वें से दूसरे नंबर पर आ जाएगा। 

‘भाजपा के लोग PDA से घबराए हुए हैं’

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग PDA से घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सपा के सहयोगी दल PDA को पूरा सहयोग दे रहे हैं और इससे PDA की लड़ाई और मजबूत हो रही है, न की कमजोर।

ये भी पढ़ें- Sakshi Malik Warning For Protest: अब किसानों के बाद सड़कों पर उतरेंगे पहलवान, साक्षी मलिक की सरकार को बड़ी चेतावनी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *