Advertisement

देवरिया हत्याकांड में प्रशासन का एक्शन, 77 लोगों के खिलाफ FIR

Share
Advertisement

Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बीते दिन (2 अक्टूबर) हुए हत्याकांड पर प्रशासन एक्शन में दिख रहा है। बता दें कि देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली इलाके में हमलावरों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी थी। दरअसल सबसे पहले जमीनी विवाद के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद घटना से क्रोधित इलाके के लोग आरोपी पक्ष सत्यप्रकाश दुबे के घर जा पहुंचे, जहां लोगों ने धारदार हथियारों से पति, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement

एक्शन में प्रशासन

एक ही परिवार के मौत लोगों की हत्या के बाद अब गांव फतेहपुर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने अब तक इस मामले में करीब 77 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि पुलिस ने सत्यप्रकाश दुबे की बेटी शोभिता की तहरीर पर 27 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और मारपीट जैसी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की जमीन सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास स्थित है। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। प्रेम ने यहां धान लगाया था। कल सुबह प्रेम विवादित जमीन पर गया हुआ था और इसी बीच विवादित जमीन को लेकर सत्य प्रकाश से विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्साए सत्य प्रकाश ने धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौके पर ही हत्या कर दी गई।

इसके कुछ ही देर में कई लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर आ गए और जो मिला उससे मारने लगे। गुस्साई भीड़ ने धारदार हथियार से सत्य प्रकाश की हत्या कर दी। भीड़ ने घर में घुसकर उसकी पत्नी किरण, बेटियों सलोनी, नंदनी और बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी। वहीं, अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: Aligarh: एएमयू में देर रात ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, तीन घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *