Biharराजनीतिराज्य

बीजेपी का काम धर्म के नाम पर सामाजिक उन्माद फैलाना- उमेश सिंह

Umesh to BJP: बुधवार को बिहार जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी को विकास की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। इनका मकसद धर्म के नाम पर सिर्फ सामाजिक उन्माद फैलाना रह गया है। हाल के दिनों में शिक्षा विभाग द्वारा लाखों की संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसकी सराहना नहीं की।

Umesh to BJP: ‘भाजपा को नहीं हिंदुत्व और राष्ट्रवाद से सरोकार’

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि धर्म और आस्था राजनीति का विषय नहीं है। इन विषयों पर विवाद खड़ा करने से जनता का भला नहीं होगा। भाजपा को हिंदुत्व और राष्ट्रवाद से कोई सरोकार नहीं है। फ़र्ज़ी हिंदुत्व और फर्जी राष्ट्रवाद के नाम पर देश की जनता को गुमराह करना भाजपा का पेशा बन चुका है। इन्हीं मुद्दों के सहारे वो अपनी सत्ता बचाए रखना चाहती है।

Umesh to BJP: ‘बुनियादी मुद्दों से कतराती है भाजपा’

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी की बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर बात करने से कतराती है। मोदी सरकार की नाकामियों को ढकने के लिए भाजपा के नेता धर्म के नाम पर जनता के बीच भ्रम फैलाते हैं। देश में गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों की दुर्दशा और छोटे व्यवसायियों का आर्थिक शोषण जैसे कई गंभीर मुद्दे हैं। इन तमाम मुद्दों के कारण पूरी कौम को परेशानी झेलनी पड़ती है।

‘किसी धर्म या जाति की हिमायती नहीं’

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा का फर्जी हिंदुत्व देश की जनता को बरगलाने एवं वोट बटोरने का हथियार मात्र है। असल में भाजपा किसी भी जाति या धर्म की हिमायती नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म का राजनीतिकरण जनता के लिए नुकसानदेह है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: आरोपः पति-पत्नी के प्यार में दीवार बन रहा लड़के का परिवार

Related Articles

Back to top button