TMC Candidate List: यूसुफ पठान- शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाया दांव, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

TMC Candidate List
TMC Candidate List: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कोलकाता में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।
कृष्णा नगर लोकसभा सीट से महुआ मोइत्रा उम्मीदवार
आपको बता दें कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ रही हैं। जिसके लिए आज पार्टी ने 42 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बहरमपुर से पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को TMC की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है, तो वहीं कृष्णा नगर लोकसभा सीट से महुआ मोइत्रा उम्मीदवार बनाई गई हैं। आसनसोल लोकसभा सीट से TMC ने शत्रुघ्न सिन्हा पर दांव लगाया है। तो बर्धमान-दुर्गापुर से TMC की लोकसभा सीट के उम्मीदवार कीर्ति झा आज़ाद होंगे।
देखें किनको कहां से मिला टिकट
- कूचबिहार- जगदीश च बसुनिया
- अलीपुरद्वार- प्रकाशचिक बराई
- जलपाईगुड़ी- निर्मल च रॉय
- दार्जिलिंग- गोपाल लामा
- रायगंज – कृष्णा कल्याणी
- बालुरघाट- बिप्लब मित्रा
- मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जी
- मालदा दक्षिण- शहनाज अली राहयान
- जंगीपुर- खलीलुर्रहमान
- बेरहामपुर- यूसुफ पठान
- कृष्णानगर- मोहुआ मोइत्रा
- राणाघाट- मुकुटमोनी अधिकारी
- बोंगाओ- विश्वजीत दास
- बारासात- डॉ. काकली घोष दस्तीदार
- डायमंड हार्बर- अभिषेक बनर्जी
- जादवपुर- सयानी घोष
- कोलकाता उत्तर- सुदीप बनर्जी
- हावड़ा- प्रसून बनर्जी
- उलुबेरिया- सजदा अहमद
- हुगली- रचना बनर्जी
- घाटल- दीपक अधिकारी
- झारग्राम- कालीपदा सोरेन
- मेदिनीपुर- जून मालिया
- पुरिलिया- शांतिराम महतो
- बांकुरा- अरूप चक्रवर्ती
- बर्धमान पश्चिम- डॉ. सरमिला सरकार
- दुर्गापुर- कीर्ति आजाद
- आसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा
- बोलपुर- असित कुमार मल
- बीरभूम- शताब्दी रॉय
- बिष्णुपुर- सुजाता खान
- आरामबाग- मिताली बाग
- कोलकाता दक्षिण- माला रॉय
- बराकपुर- पार्थ भौमिक
- कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा
- हुगली- सुपरस्टार अभिनेत्री रचना बनर्जी
- बशीरहाट- हाजी नुरुल इस्लाम
- तमलुक- गायक देबांग्शु भट्टाचार्जी
यह भी पढ़ें- Bihar Crime: सेब काटने के बहाने लिए चाकू से प्रेमिका के साथ किया ये…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।