Advertisement

इटावा में Shivpal का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- सरकार तानाशाही के रास्ते पर है 

Share
Advertisement

इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव(Shivpal Singh Yadav) ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कहा सरकार झूठे मुकदमे लगाकर विपक्ष को फंसा रही है। समाजवादी पार्टी जल्द सरकार की तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। शिवपाल यादव शहर में निजी होटल के उदघाटन के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

Advertisement

शनिवार शाम को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शहर में एक होटल का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने होटल का फीता काटकर उसका शुभारंभ किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के मामले के सवाल पर शिवपाल सिंह ने कहा सरकार तानाशाही के रास्ते पर है। विपक्ष पर झूठे मुकदमें लगाकर दबाने का काम कर रही है। तानाशाही ज्यादा समय नहीं चलती है।

बोले- जनता महंगाई से परेशान
प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई चरम पर है। किसानों की आय दोगुनी करने के बात कही थी, पर वह भी नहीं कर पाए उल्टा किसानों को लुटवा और दिया। गेहूं, धान की फसल में न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दे पाए आलू की हालत क्या है सभी जानते हैं। महंगाई इस कदर है कि पूरे देश के जनता के सामने बड़ा संकट पैदा कर दिया है। हम अपने संगठन की मजबूती करने में लगे हुए हमने पर संगठन मजबूत कर लिया है और अब लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रदेश से उखाड़ फेंकना है।

इटावा से चंचल दुबे की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Etawah में ढोल-मुनादी करवाकर कई अपराधियों की संपत्ति कुर्क, जानें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *