प्यार में दूसरे देश से आई संगीता को प्रेमी से मिली बेवफाई, दर्ज कराया केस

संगीता
वो प्यार में दो देशों की दूरी लांघ कर आई। अपने प्यार को जीवन का हमसफर बनाने के लिए उसने मंदिर में उसके साथ सात फेरे भी लिए और खुशी-खुशी उसके साथ रहने लगी। लेकिन उसे पता चला कि उसका प्रेमी जो उसका पति बन चुका है वह पहले से शादीशुदा है तो उसका दिल टूट गया।
क्या है मामला और कहां से आई वो
हम जिसकी बात कर रहे हैं, उस महिला का नाम संगीता है। वह नेपाल की रहने वाली है। वह हिंदू धर्म से आती है। उसे भारत निवासी एक बैंक कर्मी से प्यार हो गया। वह उसके प्यार में इस कदर पड़ गई कि नेपाल में रह रहे अपने पति और बच्चों को छोड़कर भारत आ गई। बैंक कर्मी ने भी खुद को अविवाहित बताकर उसके साथ मंदिर में सात फेरे लिए। दोनों साथ रहने लगे। जब पति काफी दिनों तक घर नहीं लौटा तो वो उसे ढूंढते-ढूंढते बिहार के दरभंगा पहुंची। यहां पहुंचकर पति की असलियत जानी वो वह दंग रह गई। दरअसल पति पहले से ही विवाहित था। जब उसने पति के घर वालों से अपनी बात बताई तो पति और घरवालों ने तबज्जो नहीं दी। अब महिला ने पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। वह इस लड़ाई को लड़ने के लिए अपना आर्थिक आधार मजबूत बनाना चाहती है। इसलिए नौकरी तलाश रही है।
ये भी पढ़ेःकांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज़ का बयान देश विरोधीः बीजेपी