Advertisement

Sambhal: दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया और फिर टूट गई…

sambhal when groom picked her bride up during the jaymala bride got angry

sambhal when groom picked her bride up during the jaymala bride got angry

Share
Advertisement

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। बता दें, इस घटना से नाराज दुल्हन ने जयमाला छोड़कर सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। शादी न करने की जिद पर अड़ी दुल्हन को परिवार के लोगों ने काफी मनाने की कोशिश भी की। लेकिन दूल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन राजी नहीं हुई, तो दोनो पक्षों की पंचायत के बाद दूल्हे पक्ष को दुल्हन का दहेज वापस करना पड़ा।

Advertisement

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, संभल के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव में थाना इलाके के ही गांव सतुपुरा से 13 मार्च की रात को बारात आई थी। दुल्हन पक्ष की तरफ से भी दूल्हे और बारातियों का जोर शोर से स्वागत किया गया। इसी दौरान शंख ध्वनि के साथ दूल्हा-दुल्हन की जयमाला की रस्म शुरू हुई तो दूल्हे ने स्टेज पर ही दुल्हन को गोदी में उठा लिय। इसको लेकर स्टेज पर दुल्हन ने आपत्ति की और साथ ही दुल्हन पक्ष के लोग भी दूल्हे की हरकत को लेकर आपत्ति करने लगे।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/politics/karnataka-former-cm-yediyurappa-accused-of-sexually-assaulting-women-news-in-hindi/

दूल्हे की हरकत से नाराज होकर दुल्हन इस कदर भड़की कि वह स्टेज छोड़कर ही चली गई। दूल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन को मनाने के लिए रिश्तेदार भी पीछे-पीछे पहुंचे तो दुल्हन ने दो टूक शादी करने से ही इनकार कर दिया।

वहीं इसके बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह को भी दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराई, लेकिन इसके बावजूद दुल्हन नहीं मानी और दहेज का समान वापस मिलने के बाद ही दूल्हे को जाने देने पर अड़ी रही।  

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें