Advertisement

सूडान से लौटा राजस्थानी युवक बोला- आर्मी के जवान खुद करते हैं लूटपाट

Share
Advertisement

सूडान में मिलिट्री और पैरामिलिट्री के बीच सिविल वॉर चल रहा है। ऑपरेशन कावेरी के जरिए वहां फंसे भारतीयों का रेस्क्यू किया जा रहा है। झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे के निवासी गौरव योगी ऑपरेशन कावेरी के जरिए अपने घर मंडावा पहुंचे। गौरव उत्तर-पूर्वी अफ्रीकी देश सूडान के खार्तूम में नौकरी कर रहे थे।

Advertisement

वह अप्रैल 2022 से ग्लोबल लिमिटेड कंपनी में अकाउंटेंट के तौर पर काम कर रहे थे और कंपनी की ओर से दिए गए क्वार्टर में रह रहे थे। मंडावा के गौरव योगी के अलावा नवलगढ़ के टोडपुरा निवासी महेंद्र सिंह और प्रेम सिंह भी गुरुवार को ही सूडान से अपने घर लौटे हैं। वे सकुशल घर लौटे तो परिजनों की खुशी ठिकाना नहीं रहा।

परिवार के लोगों का कहना है- भगवान ने हमारी सुन ली। झुंझुनूं जिले के कालियासर, टोडपुरा, भोजनगर, गोठड़ा इलाकों के कई युवक सूडान में नौकरी या मजदूरी के लिए गए हुए हैं। इनकी वापसी को लेकर परिजन परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *