Advertisement

आज मिल जाएगा राजस्थान को नया CM, शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक

Share
Advertisement

बहुमत मिलने के नौ दिन बाद आज राजस्थान अपना नया मुख्यमंत्री पाएगा। आज शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा। नया प्रधानमंत्री शायद महिला या सामान्य वर्ग का हो।

Advertisement

भाजपा ने सोमवार को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया। वहीं, छत्तीसगढ़ में रविवार को मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया गया था। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया है, जबकि मध्यप्रदेश में ओबीसी समाज से आने वाले मोहन यादव को चुना गया है। अब राजस्थान में सामान्य वर्ग का मुख्यमंत्री बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही चर्चा है कि भाजपा किसी महिला को राज्यपाल पद दे सकती है। 

जयपुर में विधायक दल की बैठक

मंगलवार को जयपुर भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी, जो मुख्यमंत्री पर निर्णय लेगी। पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, सरोज पांडेय और विनोद तावड़े इसके लिए जयपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री का नाम शाम चार बजे घोषित किया जाएगा।  

एक पंक्ति का प्रस्ताव पर्यवेक्षक को प्रस्तुत करेगा

मप्र और छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठकों से स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली से आने वाले पर्यवेक्षक विधायकों से सीएम चेहरे को लेकर बातचीत नहीं करेंगे। यानी विधायकों से उनकी पसंद या विचार नहीं मांगे जाएंगे। तीनों पर्यवेक्षक दिल्ली से आए नामों को लेकर एक पंक्ति का प्रस्ताव बनाएंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: आज संसद के शीतकालीन सत्र का सातवां दिन, कांग्रेस सांसद धीरज साहू के पास मिले 350 करोड़ कैश पर हंगामा संभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *