Advertisement

Rajasthan: तांत्रिक मां-बाप के सामने कमरे में नाबालिग से करता था दुष्कर्म, खुला राज

Share
Advertisement

राजस्थान के बीकानेर से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, तांत्रिक ने प्रेत बाधा दुर करने के नाम पर नाबालिग के साथ तकरीबन एक साल तक रेप किया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार पीड़ित बालिका का परिवार पिछले साल सादुलशहर के हाकमाबाद में रहने वाले तांत्रिक महेंद्र नाथ मेघवाल के संपर्क में आया था। बता दें कि पीडिता के पिता कमर दर्द से पीडित था। उसने सुन रखा था कि महेंद्र नाथ झाड़-फूंक करता है। जिससे दर्द विल्कूल ठीक हो जाता है। पीडित के पिता ने तांत्रिक को अपने घर इलाज के लिए बुलाया। इसके बाद आरोपी का पीडिता के घर आना जाना शुरू हो गया।

नाबालिग की भी तबीयत खराब रहा करती थी। मौका पा कर तांत्रिक ने पीडिता के परिवार से लड़की पर प्रेत बाधा होने की बात कही। इलाज के नाम आरोपी महेंद्र पीड़िता को कमरे में बंद कर लेता और तांत्रिक क्रियाएं करता। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। एक साल में आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर खाजूवाला पुलिस ने आरोपी तांत्रिक महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

जानकारी के अनुसार आरोपी तांत्रिक महेंद्र के खिलाफ पहले से ही दुष्कर्म का एक केस दर्ज है। ये केस पीड़िता के पड़ोस की ढाणी में रहने वाली एक युवती ने दर्ज कराया था। आरोपी ने उसके साथ भी झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म किया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी तांत्रिक के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: सरकार की वादाखिलाफी से कर्मचारियों में आक्रोश, महासंघ एकीकृत ने बुलाई बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें