Advertisement
Rajasthan

राजस्थान में बेटी ने बॉयफ्रेंड को दी पिता को मरवाने की सुपारी, 50 हजार देकर उतरवाया मौत के घाट

Share
Advertisement

राजस्थान से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बेटी अपने पिता की जान की दुश्मन बन गई। आपको बता दें कि मृतक सरकारी स्कूल में टीचर था। लेकिन खबरों के मुताबिक लड़की पिता के नशेड़ी होने और कर्ज से परेशान थी। जिसके बाद उसने पिता की हत्या करने की साजिश रची। हालांकि पुलिस ने युवती, उसके प्रेमी सहित पांच लोगों की गिरफ्तार किया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का मेदांता अस्पताल में निधन, परिवार में शोक की लहर

क्या है फसाद की पूरी कहानी ?

पूरी घटना राजस्थान की है जहां अपने ही पिता को एक बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड को सुपारी देकर हत्या करवा दी है। जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है। दरअसल बेटी अपने पिता राजेंद्र मीणा के कर्जदारों के तगादा करने से बहुत परेशान थी। इसके साथ ही उसके पिता बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के रिश्ते से भी नाखुश थे। खबरों की माने तो इसी घटनाक्रम के चलते राजेंद्र की बेटी शिवानी ने अपने बॉयफ्रेंड अतुल के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। इसके साथ ही उसने 50 हजार रुपये देकर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है। फिलहाल मुख्य आरोपी मौके से फरार है। लेकिन मृतक की बेटी को शक के आधार पर स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। आपको बता दें कि पुलिस इस विवाद की जड़ो को टटोलने में लगी हुई है।

कैसे हुई ये हत्या?

मिली खबरों के अनुसार 25 जून को सुबह राजेन्द्र मीणा अपनी बाइक से बिसलाई से सुल्तानपुर आ रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उस युवक पर धारदार हथियारों से  हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजन घायल राजेंद्र को लेकर उसके घर पहुंच गए। फिर तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक, आधा झुकाया गया तिरंगा

रिपोर्ट: निशांत

Recent Posts

Advertisement

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने किया नामांकन, बीजेपी के दावे पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी…

May 4, 2024

दिल्ली के अलावा एक शहजादे बिहार में भी, दोनों के रिपोर्ट कार्ड भी सेम- पीएम मोदी

PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…

May 4, 2024

Uttarakhand Forest Fire: CM धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- ‘डीएम भी मदद करें, मौके पर जाएं डीएफओ’

Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…

May 4, 2024

Gujrat: प्रियंका ने पीएम मोदी को बताया शहंशाह, कहा…कैसे समझेंगे आपकी समस्याएं

Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…

May 4, 2024

This website uses cookies.